अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सरेराह गुंडागर्दी:  इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में घुसकर हमला, तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

On: October 1, 2026 5:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सरेराह गुंडागर्दी:  इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में घुसकर हमला, तीन लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बदायूं।इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में बैठे संचालक पर अचानक कई लोगों ने हमला कर दिया।जान बचाने के लिए वह पड़ोसी की दुकान में पहुंचा तो हमलावर वहां भी पहुंच गए और दो लोगों को पीट दिया।लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हुए हमले में तीन लोग घायल हुए।घटना के चार दिन बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम चलाने वाले नैनोल बागवाला गांव निवासी कासिम अली ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब छह बजे वह शोरूम में बैठा था।

इसी दौरान कुछ लोग अपने साथियों के साथ वहां घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमलाकर दिया।हमले में उसके सिर और पीठ में चोटें आईं।जान बचाने के लिए वह पड़ोसी दुकान में पहुंचा।हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए पड़ोसी दुकान में भी प्रवेश किया और वहां मौजूद दो लोगों के साथ भी लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट कर दी।घटना में तीनों घायल हुए।मारपीट में पड़ोसी दुकान पर मौजूद दोनों लोगों को भी शरीर पर खुली और गुम चोटें आईं।घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।पीड़ित ने 30 सितंबर को जरीफनगर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया।शिकायत में उसने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पीड़ित ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और शोरूम में हुई मारपीट के साथ पड़ोसी दुकान में दो लोगों के साथ हुई मारपीट का भी उल्लेख किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है।पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply