Amroha News बाइक-ट्रैक्टर की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
आदमपुर संवाददाता समर इंडिया
थाना क्षेत्र के गांव दमगढ़ा निवासी 21 वर्षीय मंटू की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार रात करीब 10 बजे आई इस दुखद खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रोशनी, एक साल की बेटी माही और महज एक महीने के बेटे कुनाल को छोड़ गया है।
amroha news:सिलेंडर बदलते समय लिकेज से लगी आग, रसोइया गीता के झुलसे हाथ
जानकारी के अनुसार, गांव दमगढ़ा निवासी रामदास का पुत्र मंटू 15 अक्टूबर को आदमपुर में मंगलवार बाजार के पास बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले गए थे। परिवार को उम्मीद थी कि मंटू स्वस्थ होकर घर लौटेगा, लेकिन करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया।
मंटू की मौत से पत्नी रोशनी और दोनों मासूम बच्चों का भविष्य परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है।
थानाध्यक्ष कोमल तोमर ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

