वीर सहाय नगला पर गंगा नदी के भयंकर कटान से ग्रामीण भयभीत
अधिकारी नहीं ले रहे शुध-बुध,125 मकान के ऊपर मंडरा रहा है खतरा
सहसवान (बदायूं) सहसवान तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी के घटते जलस्तर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वीर सहाय नगला के 125 पीड़ित परिवारों की नींद उड़ा दी है गंगा के भयंकर कटान के चलते गांव के लोग भयभीत हो गए हैं तथा हर पल उन्हें यह सता रहा है की कही उनके मकान जमींदोज न हो जाए पीड़ित परिवारों का कहना है कि ऐसा भयंकर कटान गंगा नदी का उन्होंने कभी नहीं देखा गंगा नदी के रौद्र रूप को देखकर ग्रामीणों की रूह काँप पर रही है।
बताया जाता है की 125 परिवार की आबादी लगभग 1500 के करीब है जहां लोग हर पल टक टकी लगाए हुए गंगा नदी के कटान के रूद्र रूप को देख रहे हैं गंगा नदी द्वारा बड़े पैमाने पर भयंकर कटान चल रहा है भूमि की मोटी मोटी परतें गंगा नदी में समाती चली जा रही हैं।

ग्रामीण सूरजपाल प्रेमपाल अंगनलाल हरिओम आदि ने जानकारी देते हुए बताया की गंगा नदी के कटान को देखने के लिए कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा नहीं उन्होंने पीड़ित परिवारों की कोई सुध-ली है जिससे पीड़ित परिवारों में आक्रोश है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

