Sahaswan News: अवैध रूप से संचालित एक और अस्पताल संचालक के विरुद्ध चिकित्सा अधीक्षक ने कराया मामला दर्ज
उपरोक्त हॉस्पिटल पर डेढ़ वर्ष पूर्व भी पड़ा था छापा,
संचालक ने शपथ पत्र देकर अभिलेख जमा करने का दिया था आश्वासन
सहसवान।नगर एवं देहात क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के विरुद्ध चिकित्सा अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रमोद इंटर कॉलेज के निकट अवैध रूप से संचालित लाइफ केयर हॉस्पिटल संचालक के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इससे पूर्व चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल संचालकों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
ज्ञात रहे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में टीम द्वारा चार दिन पूर्व नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर छापा मारा गया जिसमें दो हॉस्पिटल सील कर दिए गए तथा तीन अस्पताल संचालकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए थे जिसमें लाइफ केयर हॉस्पिटल भी शामिल था तथा अधिकांश अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालक हॉस्पिटल बंद करके भाग गए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागिनी थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की प्रमोद इंटर कॉलेज के पास लाइफ केयर हॉस्पिटल बिना वैध पंजीकरण एवं किसी डिग्री के अवैध रूप से संचालित हो रहा है जिसे कारण बताओ नोटिस दिया गया था तथा नोटिस में तीन दिन का स्पष्टीकरण मांगा गया था तथा निर्देश दिए गए थे कि वह तत्काल पंजीकरण से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराए।
लाइफ केयर हॉस्पिटल के संचालक मोहम्मद अदनान पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला निवासी ग्राम खास पर पोस्ट लाही करीबपुर बदायूं,तथा स्टाफ कर्मचारियों पुत्री अब्दुल हसन निवासी ग्राम भवानीपुर खल्ली थाना कोतवाली सहसवान बदायूं में नोटिस की समय अवधि निकालने के बावजूद अस्पताल पंजीकरण से संबंधित कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया।
इससे पूर्व भी उपरोक्त अस्पताल संचालक को 2 अप्रैल वर्ष 2025 को भी एक कारण बताओं नोटिस दिया गया था जिसमें संचालक द्वारा शपथ पत्र देकर कहा गया कि वह शीघ्र ही अस्पताल के पंजीकरण से संबंधित अभिलेख कार्यालय में जमा कर देगा।परंतु संचालककर्ता ने कोई भी अभिलेख कार्यालय में डेढ़ वर्ष बाद भी जमा नहीं कराई बल्कि वह खुलेआम मानक के विपरीत अस्पताल चला कर मानव जीवन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता रहा। चिकित्सा अधीक्षक ने पुलिस को दिए गए पत्र में बताया की भवन जिसमें अस्पताल संचालित है उसके स्वामी इकबाल पुत्र सादिक निवासी मोहल्ला शहबाजपुर हैं जिसमें भवन स्वामी को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह लाइफ केयर हॉस्पिटल संचालक से तत्काल हॉस्पिटल का भवन खाली कराए अन्यथा की स्थिति में भवन को सील कर दिया जाएगा।
चिकित्सा अधीक्षक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने अस्पताल संचालक मोहम्मद अदनान पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला तथा कमर जबीं पुत्री अब्दुल हसन के विरुद्ध अपराध संख्या 556 धारा 125, 318/4, 319/2,34/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी और नगर एवं देहात क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी जिससे अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

