अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun news:-उझानी में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने फंदे पर लटक कर दे दी जान, ससुराल पक्ष ने तमाम गंभीर आरोप लगाएं और पुलिस को बुलाया

On: May 18, 2025 10:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उझानी में घरेलू कलह से परेशान एक युवक ने फंदे पर लटक कर दे दी जान,
ससुराल पक्ष ने तमाम गंभीर आरोप लगाएं और पुलिस को बुलाया
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)


बदायूं : थाना कोतवाली उझानी के अहिरटोला मौहल्ला निवासी एक युवक ने घरेलू कलह से परेशान होकर पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी। परिजन शव को पेड़ से उतार कर अपने घर ले आए।
इस दौरान ससुराल पक्ष ने तमाम गंभीर आरोप लगाएं और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्र कराए तथा शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
सियाराम का 30 वर्षीय पुत्र प्रवेन्द्र वर्तमान समय में गृहक्लेश से परेशान चल रहा था। बताते हैं कि शनिवार की दोपहर प्रवेन्द्र अपने घर से खेतों की ओर चला गया और फिर संजरपुर रोड स्थित एक भट्ठा के समीप नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा बनाने के बाद उस पर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई।
बताते हैं कि प्रवेन्द्र शाम तक घर नही पहुंचा और उसका मोबाइल फोन भी न लगा तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बताते हैं कि खोजबीन के दौरान प्रवेन्द्र संजरपुर रोड पर एक नीम के पेड़ से मृतावस्था में लटका हुआ मिला।
प्रवेन्द्र की शब देख कर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन उसका शव को पेड़ से उतार कर अपने घर ले आए।
बताते हैं कि परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे हुए थे इसी दौरान उसकी मौत की सूचना पर पहुंचे ससुराली पक्ष ने प्रवेन्द्र के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए और फिर पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने छानबीन करते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्र कराएं। पु
लिस ने आधी रात के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जहां रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत से परिजनों में चीत्कार मची हुई है।
इस मामले में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि आत्महत्या की फिलहाल वजह घरेलू कलह सामने आ रही है।
ससुराली पक्ष के आरोपों के बारे में जानकारी करने पर श्री मलिक ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha News-IAS नितिन गौड़ ने संभाला नए जिलाधिकारी का कार्यभार, कहा- ‘जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण पहली प्राथमिकता’

Amroha News-अमरोहा में दिखी सामाजिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल: ‘हिन्दू-सिख भाईचारा समागम’ में उमड़ा जनसैलाब

Budaun News: फोन पर बेटी बोली- ससुराल वाले पीट रहे हैं; पिता पहुंचे तो आंगन में पड़ी मिली लाश, हत्या का आरोप

Budaun News: मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने के साथ लगाने बाले डीलर एवं गैराज संचालक के खिलाफ होगी कार्यवाई: एआरटीओ  

Badaun News: जनपद में गन्ना मूल्य भुगतान में ऐतिहासिक वृद्धि, किसानों को मिला सीधा लाभ

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर करायें मामलों का निस्तारण -सुमन तिवारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Leave a Reply