मामा के घर रह रही अनाथ नाबालिक बालिका को एक युवक रिश्तेदारों के सहयोग से लेकर हुआ फरार,
मामा ने युवक सहित दंपति के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,
पुलिस जांच में जुटी,
(बदायूं से समर इंडिया के लिए एसपी सैनी की रिपोर्ट)
बदायूं जनपद के कस्बा थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित मामा ने थाना उझानी पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 16 वर्षिय नाबालिक भांजी जिसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है वह उसके पास माता-पिता की मृत्यु के उपरांत रह रही है वह ही उसकी परवरिश कर रहे हैं उसकी नाबालिक भांजी को भूरे उर्फ शुभ ठाकुर पुत्र मुनेशपाल सिंह निवासी नभेरे थाना कोतवाली उघैती अपने रिश्तेदार टीकम सिंह पुत्र बृजभूषण उसकी पत्नी कुसुम देवी पत्नी टीकम सिंह निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना कोतवाली बिल्सी बहला फुसलाकर ले गए उसने अपनी भांजी को कई स्थानों पर तलाश पर उसका पता नहीं चला पीड़ित मामा के प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली उझानी पुलिस ने अपराध संख्या 188 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है!
Badaun news:-मामा के घर रह रही अनाथ नाबालिक बालिका को एक युवक रिश्तेदारों के सहयोग से लेकर हुआ फरार, मामा ने युवक सहित दंपति के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
On: May 18, 2025 10:05 PM
---Advertisement---
