बदायूं दोहरा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अजय का पिता राजेश गिरफ्तार, रंगदारी मांगने और अवैध कब्जे का आरोप
बदायूं के सैजनी गांव स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश प्रताप सिंह को पुलिस ने रंगदारी मांगने और जमीनों पर अवैध कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मूसाझाग थाना क्षेत्र में हुई।बता दें कि बीते 12 मार्च को प्लांट में दो अधिकारियों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले में पांच आरोपी इस समय जेल में हैं।
एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी।अब उसके पिता राजेश प्रताप सिंह की गिरफ्तारी की है।पुलिस के अनुसार, राजेश प्रताप सिंह पर रंगदारी मांगने और जमीनों पर अवैध कब्जा करने जैसे गंभीर आरोप हैं। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उचित कार्रवाई कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

