अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amarnath Yatra पर पाकिस्तान की बुरी नजर, उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ जारी; सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

On: June 27, 2025 11:03 AM
Follow Us:
Amarnath Yatra
---Advertisement---

श्रीनगर : Amarnath Yatra की शुरुआत से ठीक एक हफ्ता पहले जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार इलाके में भारी गोलीबारी चल रही है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है।

Amarnath Yatra से पहले तैयारियों का परीक्षण करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन

सुरक्षा एजेंसियों को आज सुबह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी अभियान के दौरान जंगलों में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इस अभियान को अंजाम दे रही है। इलाके की घेराबंदी कड़ी कर दी गई है ताकि आतंकवादी किसी भी दिशा से भाग न सकें। इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया है और ड्रोन व निगरानी उपकरणों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है।

Amarnath Yatra इलाके में भारी गोलीबारी चल रही है और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया

व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ऑपरेशन बिहाली। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के द्वारा बसंतगढ़ के बिहाली क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply