अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जयपुर केंद्रीय Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan का आज झुंझुनूं दौरा, फसल बीमा योजना के अंतर्गत दावा भुगतान राशि का करेंगे वितरण

On: August 11, 2025 10:06 AM
Follow Us:
Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan
---Advertisement---

नयी दिल्ली: केंद्रीय Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan सोमवार को राजस्थान के झुंझुनू में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 30 लाख किसानों को उनके दावों पर मंजूर राशि का सीधे उनके खातों में भुगतान करेंगे।

हरियाणा : Shivraj Singh Chauhan का राहुल गांधी पर निशाना, देश के बाहर नहीं करनी चाहिए भारत की आलोचना

इस योजना में पहली बार किसानों को इस तरह इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सीधे उनके खातों में भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम स्थल से करीब 3200 करोड रुपए का भुगतान किया जाएगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।समारोह में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी उपस्थित होंगे।

स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान नेता तथा मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 12 बजे झुंझुनू हवाई पट्टी पर आयोजित होगा, जिसमें झुंझुनू के साथ ही सीकर, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे, जबकि देशभर के विभिन्न राज्यों के लाखों किसान वर्चुअल माध्यम से भी समारोह से जुड़ेंगे।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत, ग्रामीण भारत के करोड़ों किसानों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से पहली बार 30 लाख से अधिक किसानों को 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की फसल बीमा दावा राशि डिजिटल रूप से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसमें राजस्थान के 7 लाख से अधिक किसानों को 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि मिलेगी।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan के अनुसार, राज्यवार बीमा दावा क्लेम के तहत मध्य प्रदेश के किसानों को 1,156 करोड़ रुपए, राजस्थान के किसानों को 1,121 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपए और शेष राज्यों के किसानों को 773 करोड़ रुपए की राशि का सीधा लाभ मिलेगा।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan  ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत तकनीक और पारदर्शिता एक महत्वपूर्ण पहलू है। किसानों को फसल बीमा दावा राशि का समय पर भुगतान मिलेगा, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति, निवेश का आत्मविश्वास और खेती में अनिश्चितताओं का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में बीमा दावा भुगतान की नई सरल व्यवस्था लागू की है, जिसमें राज्यों की प्रीमियम अंशदान राशि की प्रतीक्षा किए बिना केवल केंद्र की सब्सिडी पर आनुपातिक रूप से किसानों को दावों का तुरंत भुगतान संभव होगा। खरीफ 2025 से अगर कोई राज्य सरकार अपनी सब्सिडी देने में देरी करती है, तो उस पर 12 प्रतिशत की पेनल्टी लगेगी, और इसी तरह बीमा कंपनियों द्वारा भुगतान में देर होने पर भी 12 प्रतिशत पेनल्टी किसानों को मिलेगी।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan  ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2016 से प्रारंभ इस योजना के तहत अब तक 78 करोड़ से अधिक किसान आवेदनों को कवर करते हुए 1.83 लाख करोड़ रुपए की दावा राशि का वितरण किया गया है, जबकि किसानों ने मात्र 35,864 करोड़ रुपए प्रीमियम की राशि ही दी है। औसतन पांच गुना से अधिक क्लेम भुगतान, यह सरकार की किसान-हितैषी नीति का प्रतीक है।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan इस योजना के अंतर्गत तकनीक और पारदर्शिता एक महत्वपूर्ण पहलू है

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में येस-टेक, विन्डस पोर्टल, एआईडीई मोबाइल ऐप, कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन 14447 जैसे अनेक तकनीकी नवाचारों को लागू किया गया है, जिससे न सिर्फ क्लेम निपटान की गति व पारदर्शिता में वृद्धि हुई है, बल्कि मौसम संबंधित आंकड़े अधिक सटीक हुए हैं और किसानों को पंजीकरण की सुविधा ग्राम स्तर पर उपलब्ध हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की मेहनत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply