बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौंत,
बदायूं। बहन की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव जरतौली निवासी 25 वर्षीय संजीव पुत्र कृष्ण पाल अपनी छोटी बहन श्रीदेवी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे।आज शनिवार को वह म्याऊं से सैजनी जाने वाले मार्ग पर असफपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि संजीव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
हजरतपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता कृष्ण पाल ने बताया कि उनकी बेटी श्रीदेवी की 18 जून को शादी होनी है|शादी की तैयारियां चल रही थीं और इसी सिलसिले में संजीव रिश्तेदारों व परिचितों को निमंत्रण पत्र देने गया था। उन्होंने बताया कि बेटा घर लौट रहा था,तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था,लेकिन अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे घर का माहौल बदल दिया। बहन की शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

