बंदर ने किया हमला, बचने के लिए भागी छात्रा की छत से गिरकर मौत..
बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में इंटर की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बंदर के दौड़ाने पर घबराई छात्रा छत से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी नेमचंद की 17 वर्षीय पुत्री राधा इंटरमीडिएट की छात्रा थी।कल शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह घर की छत पर मौजूद थी।इसी दौरान अचानक एक बंदर उसके पीछे दौड़ पड़ा।बंदर से बचने के प्रयास में छात्रा घबरा गई और संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जा गिरी।हादसे में उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।छात्रा के गिरते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।परिजन और ग्रामीण गंभीर हालत में उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लेकर पहुंचे,लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
Like this:
Like Loading...
Related