अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कोतवाली में तैनात फॉलोअर की ह्रदय गति रूकने से मौंत,पुलिस ने पीएम को भेजा शव 

On: May 19, 2026 7:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कोतवाली में तैनात फॉलोअर की ह्रदय गति रूकने से मौंत,पुलिस ने पीएम को भेजा शव 

बदायूं।कोतवाली में तैनात फॉलोअर की हृदय गति रुकने से हुई मौत के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। फॉलोअर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।बिल्सी कोतवाली में तैनात मोहल्ला संख्या चार निवासी फॉलोअर महेश बाबू 60 वर्ष पुत्र स्वरूप की आज मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए।परिजनों ने बताया कि सुबह उनके सीने में तेज दर्द उठा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें संभालने का प्रयास किया गया,लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि महेश बाबू लंबे समय से पुलिस विभाग में फॉलोअर के पद पर तैनात थे|और अपने व्यवहार के चलते क्षेत्र में अच्छी पहचान रखते थे। फिलहाल मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply