अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ट्रैफिक पुलिस के डर से भागे बोलेरो चालक ने डिलीवरी बॉय को कुचला, अस्पताल में दम तोड़ा

On: May 9, 2026 3:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ट्रैफिक पुलिस के डर से भागे बोलेरो चालक ने डिलीवरी बॉय को कुचला, अस्पताल में दम तोड़ा

गुलड़िया।शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलापुर सड़क पर एक पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।जहां मृतक के परिजनों का रो-रोकर खराब हाल रहा।हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला।

शहर में मंडी चौकी के आगे पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के डर से बोलेरो चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। इसी दौरान बदायूं की ओर से अपने गांव लखनपुर लौट रहे डिलीवरी बॉय रोहित राठौर (20) पुत्र कल्याण सिंह की बाइक से टकरा गई।रोहित इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया।पास ही चौकी पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी जब पास के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ही गांव लखनपुर में हुई तो उसके परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

बोलेरो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा दिया है। बताया जाता है कि बोलेरो चालक किसी मरीज को लेकर जा रहा था। उसमें सवार मरीज को पुलिस ने दूसरे वाहन से अस्पताल भिजवाया दिया। यातायात प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि बोलेरो चालक कुछ देर के लिए रुका और मरीज होने की बात बता कर तेज गति से निकल गया,उसके बाद दुर्घटना हो गई।इस घटना की जांच सिविल लाइंस थाना पुलिस कर रही है।मृतक अपने तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसकी बड़ी बहन और भाई की शादी हो गई है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha/ Adampur:अमरोहा में पत्नी की हत्या कर खेत में दबाया शव, पति और भांजा गिरफ्तार

Ganga Mela tigri 2026:पावन गंगा तिगरी मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने अधिकारियों के साथ किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद*

Sahaswan News: ग्राहकों के प्रति शाखा प्रबंधक का आचरण खराब, समय से नहीं खुल पा रहे शासन के दिशा निर्देशों के खाते

Buduan News: सदर विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ

Budaun News: पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाकर पैतृक गांव पहुंचे अदनान अहमद, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

Sahaswan News: बीते एक वर्ष से टूटे-फूटे स्टेट बैंक मुख्य मार्ग के समाचार पत्र में जनहित समाचार प्रकाशन होने के बाद नगर पालिका की नींद टूटी

Leave a Comment