पशु बाजार में भैंस बेचने आई 12 साल की लड़की, सच्चाई पता चली तो ग्राहक रह गए हैरान..
बदायूं।थाना मुजरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल की लड़की साप्ताहिक पशु बाजार में भैंस बेचने के लिए आई। 45 से 50 हजार रुपये तक की भैंस के लिए वह 15 हजार रुपये मांग रही थी। संदेह होने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। उससे जानकारी जुटाई। लड़की ने गुमराह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।

भैंस चोरों की तलाश शुरू:-उझानी के कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरूल्लापुर निवासी बागेश और बाबूराम की चार भैंस समेत पांच पशु मंगलवार रात चोरी हो गए थे। पुलिस ने बागेश की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोप है पांचों पशुओं को चोर पिकअप से ले गए थे। ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन हत्थे नहीं आए।

