अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand प्रदेश अध्यक्ष के पद पर महेंद्र भट्ट की दोबारा ताजपोशी कर हाईकमान ने साधे कई समीकरण, निगाहें मिशन 2027 पर

On: July 2, 2025 10:39 AM
Follow Us:
Uttarakhand
---Advertisement---

देहरादून। Uttarakhand भाजपा का नया अध्यक्ष कौन होगा, इसे लेकर अब तस्वीर साफ हो चुकी है। पार्टी हाईकमान ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की दोबारा ताजपोशी कर एक तीर से कई समीकरण भी साधे हैं। इससे यह भी साफ हो गया है कि वर्ष 2027 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भट्ट की जुगलबंदी पर पूरा दारोमदार रहेगा।

Uttarakhand : भारी बारिश के कारण कुमाऊं मंडल में 54 सड़कें बंद

साथ ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी व संगठन की पसंद का ख्याल भी रखा है। यही नहीं, यह संदेश देने का प्रयास किया है कि जो बेहतर कार्य करेगा, उसे पारितोषिक देने में पार्टी पीछे नहीं रहेगी।

Uttarakhand पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री धामी व संगठन की पसंद का ख्याल भी रखा

उत्तराखंड में वर्ष 2017 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह मिथक तोडऩे में कामयाब रही थी, जिसमें राज्य में हर पांच साल में सत्ताधारी दल बदल जाता था। अब पार्टी के सामने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हैट-ट्रिक लगाने की चुनौती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!