अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देवप्रयाग में गहरी खाई में गिरी कार, महिला समेत 2 की मौके पर मौत

On: October 15, 2026 6:01 PM
Follow Us:
Panchkula Accident-
---Advertisement---

देवप्रयाग : ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पाली पुलिया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार सवार चंडीगढ़ से चमोली जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी वैगनआर कार (HR-68 C 1242) ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। यह स्थान देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर है। कार सड़क से नीचे नदी किनारे जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर टीम से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। टीमों के पहुंचने से पहले ही जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शव निकालने के लिए एसडीआरएफ को दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। नदी तक पहुंचने के रास्ते को देखते हुए शवों को राफ्ट के जरिए नदी पार कर देवप्रयाग लाया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिए गए।

हादसे में घायल होने वालों में रुद्रप्रयाग जिले के लाडोली निवासी उत्तम सिंह (33) और बीना निवासी टीशा रावत (18) व सुनीता देवी (45) शामिल हैं। वहीं, हादसे में किमखाल, चमोली निवासी सत्येश्वरी देवी (72) और कार चालक अनिल की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand Weather: देहरादून-उत्तरकाशी में बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में संस्कृत-अंग्रेजी के साथ विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे बच्चे

Uttarakhand news:मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने दून विश्वविद्यालय में “बदलती जलवायु में हिमालयः आपदाएं, सतत विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ किया

Cm dhami ने शासकीय आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाग किया

Uttarakhand news:पुलिस महानिदेशक ने देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच एवं न्यायिक कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Cm dhami के नेतृत्व में उत्तराखण्ड मेडिकल एजुकेशन हब बनने की ओर अग्रसर

Leave a Reply