अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Badaun News: घर में घुसकर महिला के साथ चार लोगों ने की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी

On: October 16, 2026 6:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Badaun News: घर में घुसकर महिला के साथ चार लोगों ने की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी

पीड़ित महिला ने चार लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने महिला का कराया चिकित्सीय परीक्षण

सहसवान। थाना जरीफनगर के नगर पंचायत दहगवां निवासिनी चंद्रवती विधवा गेंदनं ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की रात्रि 9:00 बजे के करीब वह घर में अकेली थी कस्बे का ही धारा सिंह पुत्र शांति तथा अशोक पुत्र धारा सिंह,अनिकेश पुत्र धारा सिंह लायक पुत्र श्यामलाल शराब के नशे में मदहोश होकर घर में घुस आए तथा घर में घुसते ही गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे उसने जब शोर मचाया तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित चंद्रवती ने बताया इससे पूर्व भी उपरोक्त आरोपों उसके घर में गाली-गलौज मारपीट तथा जान से मार देने की धमकी दे चुके हैं।पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस में चारों आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply