अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चालक को आई झपकी,कार डिवाइडर से टकराई, सीएनजी कार में लगी आग,

On: June 18, 2025 1:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चालक को आई झपकी,कार डिवाइडर से टकराई, सीएनजी कार में लगी आग,

मौके पर साले बहनोई दंपति सहित पांच लोगों की जलकर हुई मौत,एक बालिका गंभीर रूप से घायल,

ग्राम हमूपुर चमरपुरा से चालक तड़के सुबह अपनी निजी गाड़ी से परिजनों को लेकर दिल्ली हुआ था रवाना,

सहसवान (बदायूं) सहसवान थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हमुपर चमरपुरा निवासी हाजी तनवीर हाफिज का पुत्र तमजीर अहमद उर्फ लल्ला 25 वर्ष अपनी पत्नी निदा 23वर्ष के साथ अपने चाचाजाद भाई अलीम की सोमवार को शादी में शामिल होने आया था।
बताया जाता है।तमजीर के बहनोई निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद जुबेर तथा उसकी पत्नी मोमिन तथा तमजीर की छोटी बहन गुलनाज उर्फ भूरी 17 वर्ष, भांजी 2 वर्षीय के साथ तड़के सुबह डीएल 7567 कार से सुबह 4:00 बजे के लगभग दिल्ली के लिए रवाना हुआ था कार तमजीर अहमद स्वयं चला रहा था।

कार तमजीर अहमद बबराला वा अनूपशहर बुलंदशहर होता हुआ दिल्ली के लिए निकला था की अनूप जहांगीराबा बुलंदशहर मार्ग के मध्य ग्राम चांदोक फैमिली रेस्टोरेंट के निकट चर्चा के मुताबिक कार चालक तमजीर अहमद को झपकी आ गई जैसे ही उसे झपकी आई कार डिवाइडर से टकरा गई कार के डिवाइडर से टकराते ही उसमें आग लग गई और कार में बैंठी हुई सवारी धू-धू करके जल उठी तथा कार में बैंठी हुई सवारी चीख पुकार करने लगी तो राहगीरों ने जैसे-तैसे करके खिड़की खोलकर एक 17 वर्षीय गुलनाज उर्फ भूरी को बामुश्किल बाहर निकाला जब तक दमकल विभाग की गाड़ी एवं राहगीर आज पर पानी मिट्टी इत्यादि डालकर तब तक कार में बैठे पांचो यात्रियों की कार में ही जलकर दर्दनाक मृत्यु हो गई सभी यात्री अपनी-अपनी सीटों पर बैठ के बैठे रह गए सीटों पर उनके सिर्फ कंकाल मिले।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनूपशहर रामकरण सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे गंभीर रूप से घायल बालिका गुलनाज उर्फ भूरी को तत्काल उपचार के वास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलंदशहर भेजा तथा कार में मृतक पांचो लोगों के शवो को बामुश्किल से कार की खिड़की काटकर बाहर निकाल तथा उन्हें सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय बुलंदशहर भेज दिया।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन ने बताया प्रथम दृष्ट मामला कार चालक को नींद की झपकी आते ही कार डिवाइडर से टकराने के बाद कार (सीएनजी होने के कारण ) में आग लग गई आग इतनी भयंकर थी कि उसमें बैठे किसी भी यात्री को निकलने का मौका नहीं मिला नहीं उन्हें कोई मौके पर पहुंचे राहगीर भी बचा सके।

रिपोर्ट-एस.पी सैनी (समर इंडिया)

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply