जमुई,। निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज ने PM Modi को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश को अभी नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व की जरूरत है और भाजपा को अपने संविधान में बदलाव कर नेताओं की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 75 से बढ़ाकर 85 वर्ष कर देनी चाहिए।
PM Modi का मध्य प्रदेश दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृह जिला जमुई पहुंचे महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज सिमुलतला स्थित अपने आश्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि “PM Modi को मैं करीब से जानता हूं। वह न थकते हैं, न ही सोते हैं। देश के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। उन्हें और मौका मिलना चाहिए। पीएम मोदी देश की आवश्यकता हैं।”
महामंडलेश्वर ने नेपाल में चीन की बढ़ती दखलंदाजी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भारत को नेपाल की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं अभी 12 दिन के नेपाल प्रवास से लौटा हूं। वहां 85 प्रतिशत हिन्दू हैं और नेपाल एक ‘हिंदू राष्ट्र’ है। भारत को नेपाल की रक्षा करनी चाहिए ताकि चीन का प्रभाव न बढ़े।”
PM Modi देश को अभी नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व की जरूरत
उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि जब भी उनसे मुलाकात हो, वह इस मुद्दे को प्रमुखता से रखें। उन्होंने कहा कि अगर नेपाल हमसे अलग हो गया तो यह भारत के लिए बड़ी क्षति होगी। नेपाल हमारा छोटा भाई है और उसे चीन के प्रभाव से बचाना जरूरी है।

