अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पाकिस्तान से तनाव के बीच Akhilesh Yadav ने लोगों से एकजुटता की अपील की

On: May 9, 2025 11:15 AM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

जम्मू। Akhilesh Yadav : जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के तमाम जगहों पर पाकिस्तान के कायराना हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल अटैक को नाकाम कर दिया। इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद ने लोगों से एकजुटता निभाने और किसी भी अपुष्ट खबर पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी।

आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार के साथ सपा : Akhilesh Yadav

भारतीय सेना की तारीफ करते हुए Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है। हम सब देश के साथ हैं!

“संकट के समय में समझदारी और भी जरूरी है। सभी देशवासियों से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाए गए झूठ भी हो सकते हैं। मतलब ये दुश्मन की चाल या साजिश भी हो सकती है, इसलिए किसी भी बहकावे या भड़कावे में न आएं।

अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदाराना व्यवहार करें। स्वयं शांत रहें और दूसरों को भी शांति से रहने के लिए प्रेरित करें। आपदा के इस समय में एकजुटता दिखाएं।”

राज्यसभा सांसद एवं ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा, “वर्दी में हमारे नायकों और उनके पीछे खड़े उनके परिवारों के लिए, हर भारतीय गर्व और कृतज्ञता के साथ सिर झुकाता है। आपका साहस हमारी शांति की रक्षा करता है। आज, कल और आने वाले सभी समय के लिए, हम आपको धन्यवाद देते हैं।”

Akhilesh Yadav हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व 

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने लिखा, “आपकी हर कायरतापूर्ण कार्रवाई का जवाब अडिग संकल्प, बेजोड़ साहस और सटीकता और शून्य दया के साथ दिया जाएगा! आप प्रतीक्षा करें और देखें कि आपके साथ आगे क्या होता है!”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!