अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उत्तर प्रदेश में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रेम प्रकाश मीणा बने अलीगढ़ के नगर आयुक्त

On: May 5, 2025 12:32 PM
Follow Us:
IAS
---Advertisement---

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को 6 IAS के तबादले कर दिए। इसमें फील्ड में तैनात कई अधिकारियों को शासन की जिम्मेदारी दी गई है। उन्नाव के सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें फील्ड में तैनात कई अधिकारियों को शासन में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तर प्रदेश 16 IAS के तबादले, अयोध्या-अमेठी समेत 6 जिलों के डीएम बदले

IAS अविनाश कृष्ण सिंह को महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा के साथ विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए. दिनेश कुमार को गृह विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, लंबे समय से कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात बृजराज सिंह यादव को राजस्व विभाग में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

उन्नाव के सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, अब तक नगर आयुक्त अलीगढ़ के पद पर तैनात विनोद कुमार को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। IAS कृति राज को उन्नाव जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे कई आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया है।

IAS फील्ड में तैनात कई अधिकारियों को शासन में जिम्मेदारी सौंपी गई 

बीते दिनों दिव्य प्रकाश गिरि को विशेष सचिव, आबकारी से विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग से विशेष सचिव आबकारी, रजनीश चंद्र को विशेष सचिव समाज कल्याण से विशेष सचिव ग्राम्य विकास, राजेंद्र सिंह को विशेष सचिव ग्राम्य विकास से विशेष सचिव समाज कल्याण और प्रतीक्षारत आईएएस पूजा यादव को सचिव उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई थी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!