उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार (15 अप्रैल) शाम 16 IAS अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 6 जिलों अयोध्या, अमेठी, बदायूं, चंदौली, इटावा और कन्नौज के डीएम भी शामिल हैं। चंदौली डीएम रहे निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। जबकि, अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास में विशेष सचिव बनाए गए हैं।
IAS Ravi Bhagat भगत बने मुख्यमंत्री मान के प्रिंसिपल सचिव
प्रयागराज नगर आयुक्त अब चंदौली डीएम
2016 बैच के आईएएस चंद्रमोहन मोहन गर्ग प्रयागराज नगर निगम के आयुक्त थे, उन्हें चंदौली का डीएम बनाया गया है। जबकि, सहारनपुर नगर आयुक्त संजय चौहान अमेठी जिलाधिकारी और इटावा जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया गया है।
IAS मृणाली जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी
2021 बैच की आईएएस अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह पुणे की रहने वाली हैं। अभी गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। अलीगढ़ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी।
कन्नौज से इटावा डीएम बने आईएएस शुभ्रांत
तबादला सूची में 2013 बैच के IAS अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा जनपद की कमान सौंपी गई है। वह अभी कन्नौज डीएम थे। 17 जुलाई, 2022 से अब तक करीब ढाई साल कन्नौज जिला अधिकारी के तौर सेवाएं दी है।
प्रयागराज नगर आयुक्त बनीं सीलम साईं तेजा
जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी रहीं सीलम साईं तेजा को प्रयागराज नगर आयुक्त और अमेठी की जिलाधिकारी निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन में निदेशक बनाया गया है।
सोमवार रात हुए 9 आईएएस के तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार रात 9आईएएस अफसरों के ततादले किए थे। सीनियर आईएएस बी. चंद्रकला को पंचायती राज सचिव पद से हटाकर आईएएस अमित सिंह को कमान सौंपी गई है। महिला कल्याण सचिव का पद उनके पास यथावत है। अमित सिंह नगर विकास विभाग में विशेष सचिव थे।