Sahaswan Crime: पेशगी पर खेती कर रहे किसान का 65 कुंतल कटा हुआ गन्ना हुआ चोरी
पीड़ित किसान ने तीन सगे भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र
सहसवान।थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमनपुर निवासी जुबेर पुत्र हमसर अली ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गरीब मजदूर किसान है।अपने ग्राम के रकबे में ही स्थित ग्राम खैरपुर बल्ली निवासी हाशिम अली पुत्र अमन अली का खेत काफी समय से पेशगी पर करता चला रहा है।उसने वर्तमान में खेत में गन्ना फसल को बो रखा था।
पत्र में बताया कि वह खेत में तैयार गन्ने की फसल अपने परिजनों एवं मजदूरों के साथ केंद्र पर ले जाने के लिए गन्ना फसल साफ करके काटकर एकत्रित कर लिया तथा खेत में ही गन्ने के बड़े-बड़े चट्टे लगा दिए।रात हो जाने के कारण वह मंगलवार शाम 6:00 के लगभग अपने घर आ गया।बह तड़के सुबह परिजनों मजदूरों के साथ गन्ना भरने के लिए खेत पर पहुंचा तो देखा कि उसे कटे हुए गन्ने के चट्टे नहीं मिले उसे कोई बीती रात अज्ञात चोर चोरी करके ले गया वह अपने कटे हुए गन्ने की तलाश कर रहा था किसी बीच ग्राम लाल सहाय की मढैया निवासी प्रेमपाल पुत्र गंगा सहाय मिला तो उसने बताया कि तुम्हारे खेत में लगे गन्ने के चट्टे को तुम्हारे ही गांव का मुजककिर,मुदस्सिर मुंतासीर पुत्रगण नत्थू ट्रैक्टर ट्राली में भरकर ले जा रहे थे मैंने उन्हें यह सोचकर नहीं पूछा कि हो सकता है कि तुमने फसल बेच दी हो।प्रार्थना पत्र में जुबेर ने थाना पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

