अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वेंस ने Modi को अमेरिका की ओर से सभी प्रकार के सहयोग की पेशकश की

On: April 24, 2025 10:35 AM
Follow Us:
Modi
---Advertisement---

नयी दिल्ली: भारत की यात्रा पर आये अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi से टेलीफोन पर बात की और पहलगाम में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की भर्त्सना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की ओर से सभी प्रकार के सहयोग की पेशकश की।

पहलगाम आतंकी हमला: एक्शन में ‘Modi government’, खौफ में पाकिस्तान, भारत में आज होगी सर्वदलीय बैठक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां एक्स पर आधिकारिक हेंडल पर अपने संदेश में लिखा, “उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र Modi से फोन पर बात की और जम्मू कश्मीर में हुए नृशंस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की।

उन्होंने जानमाल के नुकसान पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दोहराया कि अमेरिका इस कठिन घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।”

Modi उपराष्ट्रपति वेंस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री Modi ने समर्थन और एकजुटता के संदेशों के लिए उपराष्ट्रपति वेंस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री वेंस 21 अप्रैल को भारत की यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे थे। वह इस समय अपनी यात्रा के अंतिम चरण में आगरा पहुंच गये हैं और वह कल स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply