अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News-सड़क पर कीचड़ बना मुसीबत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रधान के खिलाफ की नारेबाजी

On: June 22, 2026 9:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News-अमरोहा जनपद के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव डाके वाली मिलक में मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर कीचड़ और गंदगी के कारण लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। मौके पर लोगों ने प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदायूं में चोरी के मुकदमे में जेवर और नगदी का पूरा विवरण दर्ज न करने की शिकायत

Kanwar Yatra 2026: शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग अलर्ट! ब्रजघाट से धनौरा तक हाईवे के खंभे किए जा रहे ‘करंट प्रूफ’

Moradabad News-मुरादाबाद पुलिस का बड़ा एक्शन: रितिक मर्डर केस का 24 घंटे में खुलासा; पिता से मारपीट का बदला लेने के लिए दोस्तों ने ही रेता था गला

अमरोहा में गरजे किसान: एक्सप्रेसवे के मुआवजे और MDA के नए नियमों पर आर-पार के मूड में भाकियू (टिकैत), दी बड़ी चेतावनी

Hasanpur News-कीटनाशक डालकर लाखों रुपये की मछलियों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

Leave a Reply