समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी
Amroha News-हसनपुर (अमरोहा):- तहसील ब्लॉक के गांव रेहरा, रहरई , चकफेरी व गंगेश्वरी गांवों में चल रही चकबंदी पर जनता ने गंभीर सवाल दाग दिए है। क्षेत्र के लगभग किसानों ने भारतीय किसान यूनियन अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी के साथ मिलकर चकबंदी अधिकारी को एक महत्वपूर्ण प्रार्थना पत्र सोपा है। चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओ और किसानों की भूमि का सही निर्धारण करने हेतु समस्याओं से अवगत कराया, और इस प्रार्थना पत्र में चकबंदी में बड़े पैमाने पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच करने और भूमि के सही निर्धारण की गुहार लगाई है।
किसानों का आरोप है कि चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी की मिली भगत से क्षेत्र में धाँधली चरम सीमा पर है, और किसानों ने कहा कि किसानो की निजी भूमि को उनके निर्धारित रकबे से कम किया गया है, और कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमि का दोहरा मापन करके उन्हें जरूरत से ज्यादा भूमि आवंटित कर दी गई।
स्थानीय किसानों ने कहा कि इन गंभीर समस्याओं और मनमर्जी के कारण उन्हें काफी मानसिक प्रताड़ना झेलने को मिल रही है और अंत में किसानों ने कहा कि यदि समय रहते इस कालाबाजारी को खत्म करके जमीन का सत्यापन नहीं हुआ तो काफी तादाद में गांव में बड़ा भूमि विवाद खड़ा होने की कगार पर है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आदि मौजूद रहे।

