अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पहलगाम आतंकी हमला: एक्शन में ‘Modi government’, खौफ में पाकिस्तान, भारत में आज होगी सर्वदलीय बैठक

On: April 24, 2025 9:49 AM
Follow Us:
Modi government
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के ‘पहलगाम आतंकी हमले’ के बाद Modi government एक्शन में है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाएं। बुधवार (23 अप्रैल) को CCS बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए। भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया है। अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है।

Modi government ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाई गई MSP

भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को इस रास्ते से लौटने के लिए 1 मई तक का वक्त दिया है। Modi government ने गुरुवार (24 अप्रैल) को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में आतंकी हमले से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। राजनाथ सिंह बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं।

विपक्षी दलों ने की थी बैठक की मांग
गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ ने कई दलों के नेताओं से पहलगाम हमले को चर्चा की है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने पहलगाम के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक की मांग की थी। इसलिए Modi government ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

सूत्रों ने बताया कि राजनाथ के साथ सीडीएस और तीनों रक्षा सेवाओं के प्रमुखों की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ उठाए जा सकने वाले सैन्य कदमों पर चर्चा हुई। राजनाथ ने इन कदमों की जानकारी पीएम मोदी और अन्य मंत्रियों के साथ साझा की। पाकिस्तान को जल्द ही किसी सैन्य कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।

मूर्खतापूर्ण और चौंकाने वाला कृत्य Modi government

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ट्वीट कर कहा-मैं जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले से भयभीत हूं, यह हिंसा का एक मूर्खतापूर्ण और चौंकाने वाला कृत्य है, जिसमें निर्दोष नागरिक और पर्यटक मारे गए और घायल हुए हैं। कनाडा इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply