अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Akhilesh Yadav के बयान पर भाजपा हमलावर, काशी में पोस्टर लगाकर माफी मांगने को कहा

On: April 1, 2025 7:54 PM
Follow Us:
Akhilesh Yadav
---Advertisement---

वाराणसी। गौशाला को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया Akhilesh Yadav के बयान के बाद राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है। इसी बीच काशी के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा (भाजपा) की तरफ से लगाए गए पोस्टर में अखिलेश यादव से माफी मांगने की बात कही गई है।

समाजवादी पार्टी वक्फ बिल के खिलाफ है और आगे भी रहेगी : Akhilesh Yadav

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमन सोनकर द्वारा लगाए गए पोस्टर में उन्होंने कहा, “गौ माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। Akhilesh Yadav देशवासियों से माफी मांगो।”

अमन सोनकर ने कहा, “सपा मुखिया ने अभी हाल में एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने गौशाला से दुर्गंध आने की बात कही है। जो पूरे देश और सनातनियों के लिए दुर्भाग्य की बात है। अखिलेश यादव शायद यह भूल गए कि उनके वंशज इसके जरिए अपना जीविकोपार्जन करते रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “सपा मुखिया Akhilesh Yadav ने इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल करके सनातन पर प्रहार किया है। गौ माता में भगवान बसते हैं। गौ माता के चित्र में हम लोगों ने भगवान को दर्शाया है क्योंकि वह हमारे लिए भगवान ही हैं। इन्होंने इस प्रकार का कृत्य किया है। जिसका बैनर-पोस्टर के माध्यम से विरोध किया गया। युवा मोर्चा के लोगों ने इस पर मुहिम चलाई है। इस कृत्य के लिए अखिलेश को माफी मांगनी चाहिए।”

Akhilesh Yadav ने इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल करके सनातन पर प्रहार किया 

पिछले दिनों कन्नौज में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, “भाजपा वाले दुर्गंध पसंद करते हैं इसीलिए गौशाला बना रहे हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है या नहीं? यह तो सरकार ही जाने, लेकिन इसके लिए जो पैसा आ रहा है, वो भी यह खा जा रहे हैं।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!