अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

एआई का इस्तेमाल करो पर गुलाम मत बनो : Mukesh Ambani

On: January 29, 2025 3:56 PM
Follow Us:
Use AI but don't become its slave: Mukesh Ambani
---Advertisement---

अहमदाबाद : पेट्रोलियम समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल)के अध्यक्ष Mukesh Ambani ने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करो लेकिन उसके गुलाम मत बनो। अंबानी ने मंगलवार को यहां पंडित दीन दयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (पीडीईयू) के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “चैट जीपीटी का जरूर इस्तेमाल करो लेकिन याद रखो कि आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से हम आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं।”

 

Mukesh Ambani:सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी को फिर से मिली जान से मारने की धमकी मांगे 400 करोड़

 

 

 

 

 

 

 

 

आरआईएल के अध्यक्ष ने छात्रों से बातचीत के दौरान उन्हें सलाह देते हुए कहा, “एआई का एक उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने में माहिर होना चाहिए लेकिन अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना न छोड़ें। इस विश्वविद्यालय के बाहर निकलते ही आपको इससे भी बड़ी ‘यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ’ में एडमिशन लेना पड़ेगा। जहां न कैंपस होगा न क्लासरूम और न ही पढ़ाने वाले टीचर्स। आप अपने दम पर ही जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।”

 

Mukesh Ambani ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा

 

Mukesh Ambani ने कहा कि पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय का जन्म प्रधानमंत्री की ही असाधारण दूरदर्शिता का परिणाम है। बीस साल पूर्व उन्होंने मुझसे कहा था कि वे चाहते हैं कि गुजरात ऊर्जा और ऊर्जा उत्पादों के मामले में देश का नेतृत्व करे। साथ ही विश्वस्तरीय मानव संसाधनों को विकसित करने में भी गुजरात को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए और इस तरह इस अग्रणी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
आरआईएल के अध्यक्ष ने दावा किया, “मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि इस सदी के अंत से पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा। दुनिया की कोई भी ताकत भारत की विकास यात्रा को रोक नहीं सकती।” उल्लेखनीय है कि श्री मुकेश अंबानी पीडीईयू के फाउंडर प्रेसिडेंट और अध्यक्ष हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!