Haryana हिसार। पूरा उत्तर भारत इस समय ठंड की चपेट में है। जहां एक ओर हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, दिल्ली-पंजाब और हरियाणा व उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह से ही बारिश हो रही है।
शुक्रवार को हरियाणा में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे। फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा और कैथल वे जिले रहे, जहां जमकर ओलावृष्टि हुई। उधर, पूरे प्रदेश में सुबह से ही जोरदार बारिश का क्रम जारी है। जिससे प्रदेश में पारा गिर गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
मौसम विभाग ने बीते गुरुवार को संभावना जताई थी कि प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि प्रदेश में आज से हवा बदल जाएगी। इससे Haryana में वर्षा की संभावना हैं। प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था।
ये कश्मीर नहीं Haryana है… कई जिलों में जमकर पड़े ओले
On: December 27, 2024 7:13 PM

---Advertisement---
