अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दोस्तों की संगत में बिगड़े आदिल ने अपने बड़े भाई को मारी थी छ: गोलियां..

On: December 16, 2024 11:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---

दोस्तों की संगत में बिगड़े आदिल ने अपने बड़े भाई को मारी थी छ: गोलियां..

पढ़ाई के नाम पर अकेला रहता था आरोपी आदिल, दोस्तों ने बना दिया कातिल

हत्या के बाद फरार आदिल की तलाश में जुटी पुलिस 

बदायूं।पढ़ाई करने के नाम पर अकेले रहने वाला आदिल दोस्तों की संगत में बिगड़ गया।वह इतना बिगड़ा कि अपने ही भाई का कातिल बन गया। दरोगा की नौकरी के लिए तैयारी कर रहा आदिल अब जेल जाएगा।पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।उधर, अमन का शव परिजन ने सुपुर्द-खाक कर दिया है।

सलारपुरा ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत खालिद का सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में घर है।खालिद के छह बेटे हैं।इनमें सबसे बड़ा अमन व उससे छोटा आदिल है।शुक्रवार सुबह आदिल और अमन के बीच विवाद हो गया था।मारपीट के दौरान ही आदिल घर में रखी पिस्टल निकाल लाया और भाई अमन को छह गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने अपनी मां की तरफ भी पिस्टल तान दी। मां को गोली मारने के लिए ट्रिगर दबाया, लेकिन पिस्टल की गोली खत्म हो चुकी थी। हत्या करने के बाद आदिल घर से भाग गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों की मानें तो आदिल दरोगा की नौकरी की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह ऑनलाइन कोचिंग भी ले रहा था। अक्सर वह दूसरे घर में अकेला रहता था।परिवार के लोग भी इसलिए नहीं टोकाटाकी करते थे कि उन्हें लगता था कि वह पढ़ाई कर रहा है, लेकिन कुछ ऐसे दोस्त उसके थे जिनकी संगत में पड़कर वह बिगड़ गया था।शुक्रवार को भी दो दोस्त उसके घर आए थे। वह दोस्त कौन थे इसकी जानकारी किसी को नहीं। उधर,हत्या के बाद से फरार आदिल की तलाश पुलिस के अलावा उसके परिजन भी कर रहे हैं।लेकिन दूसरे दिन भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा।

घटना के बाद से आरोपी का मोबाइल है बंद:-आरोपी आदिल का घटना के बाद से मोबाइल बंद है। उसके पास रुपये भी नहीं हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कहीं दूर तो नहीं गया होगा। आरोपी के पिता ने सभी रिश्तेदार और आदिल के सभी दोस्तों से शनिवार को फोन पर बात की। सभी से कहा है कि अगर आदिल का कहीं पता चले तो उन्हें बताएं।

कहां से आई पिस्टल,जांच में जुटी पुलिस:-हत्याकांड में एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर एडीओ पंचायत के घर में पिस्टल कहां से आई। पिस्टल किससे खरीदी गई।अब पुलिस इस मामले की जांच में भी जुट गई है।वैसे पुलिस आदिल की तलाश में है।पुलिस को उम्मीद है।कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पता चल जाएगा कि पिस्टल कहां से खरीदी गई।

आदिल की तलाश हम भी कर रहे हैं।सभी रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से बात की है।उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है।उसके मिलते ही हम पुलिस को सौंप देंगे। – खालिद, एडीओ पंचायत आरोपी का पिता

आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।पिस्टल कहां से आई। इसका भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि पिस्टल कहां से खरीदी गई थी। – संजीव कुमार, सीओ

रिपोर्ट-जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply