अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मुड़ा पुल हादसे में कार निकालने की कवायद नाकाम, क्रेन का सहारा लेगी पुलिस..

On: December 16, 2024 11:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मुड़ा पुल हादसे में कार निकालने की कवायद नाकाम, क्रेन का सहारा लेगी पुलिस..

जेसीबी फंसी,अब क्रेन से निकलेगी मुड़ा पुल हादसे की कार

बदायूं। मुड़ा पुल से क्षतिग्रस्त कार उठाने पहुंची पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है।रविवार को पुलिस जेसीबी के माध्यम से कार को नदी से निकालने पहुंची थी, लेकिन नदी की गहराई अधिक होने के चलते जेसीबी कार को सड़क तक नहीं पहुंचा पाई। अब क्रेन के माध्यम से पुलिस कार को नदी से बाहर निकालेगी।

दातागंज-बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर गांव मुड़ा के पास कार पुल से गिर गई थी।हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में नायब तहसीलदार की तहरीर पर चार अभियंताओं और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ दातागंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी।पुलिस ने सभी को नोटिस भेजा था,लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।

विवेचना आगे बढ़ी तो पुलिस को कार की जरूरत पड़ गई।शनिवार को विवेचक नदी पर पहुंचे और कार को निकलवाने की व्यवस्था देखी।रविवार को पुलिस जेसीबी लेकर कार निकालने के लिए नदी पर पहुंच गई।जेसीबी की मदद से कार निकालने का प्रयास किया तो एक जेसीबी खराब हो गई।इसके बाद दूसरी जेसीबी मंगाई गई। दूसरी जेसीबी के माध्यम से कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार जेसीबी से नहीं निकल पाई।जेसीबी भी रेत में फंस गई।अब सोमवार को क्रेन के माध्यम से कार निकाली जाएगी। प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि जेसीबी से कार नहीं निकली है।कार को निकालते वक्त जेसीबी भी फंस गई।अब क्रेन के माध्यम से कार निकलवाई जाएगी।

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण के साथ मैदान में उतरता है तो कोई भी ताकत सपा सरकार को जीतने से नहीं रोक सकती कमाल अख्तर

Amroha News-चोर मकान की दीवार काटकर घर में घुसे, लाखों रुपये के ज़ेवर, नकदी व सरसों के कट्टे चोरी कर हुए रफुचक्कर

Amroha News -कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या को अंजाम देना वाला कातिल पति गिरफ्तार, कब्ज़े से कुल्हाड़ी भी बरामद

Amroha News-प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग पर भरे गंदे पानी में बैठकर/ लेटकर जताया विरोध, जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Video वायरल : अमरोहा में चोरी के शक में युवक को पकड़कर खंभे से बांधा, ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप

मुरादाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Leave a Reply