अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Rahul Gandhi defamation case: सुनवाई फिर टली, 16 दिसंबर को होगी अगली पेशी

On: December 5, 2024 12:13 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में सांसद-‍विधायक (एमपी/एमएलए) की विशेष अदालत में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi defamation case में सुनवाई टल गई। उन्होंने बताया कि राहुल के वकील के बीमार होने के कारण सुनवाई टल गई और अब अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। इससे पहले 23 नवंबर को दीवानी न्यायालय में विधिक कार्यशाला के आयोजन के कारण भी सुनवाई टल गयी थी। जिले के हनुमानगंज इलाके में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि आज (बुधवार को) उनके मुवक्किल (विजय मिश्रा) से जिरह होनी थी और वह अदालत में उपस्थित भी हुए थे लेकिन राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने अपने बीमार होने का पत्र अदालत में दायर, जिसके बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि 16 दिसंबर तय कर दी। मिश्रा ने राहुल पर वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। मिश्रा के मुताबिक, राहुल इस वर्ष फरवरी में अपनी ‘भारत जोड़ो, न्याय यात्रा’के बीच में अदालत में पेश हुए थे, जहां से उन्हें 25-25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गयी थी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Weather News : उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और आंधी का अलर्ट, यहां जानिए अपने जिले का हाल

Uttarakhand news-CM धामी ने किया साहित्यकारों का महासम्मान: डॉ. जितेन ठाकुर को मिला सर्वोच्च ‘उत्तराखण्ड साहित्य भूषण 

uttarakhand news-CM धामी ने एक घंटे के लिए बंद की मुख्यमंत्री आवास की बत्तियां, प्रदेशवासियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का कड़ा संदेश

Uttarakhand news-उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को लगेंगे पंख: CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, ‘डिजिटल कुंभ 2027’ के लिए मांगे ₹143 करोड़

Uttarakhand news-उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: शादियों में मिलेंगे 2 अस्थायी कमर्शियल गैस सिलेंडर

Uttarakhand News-सुरक्षा कर्मी की बेटी ने किया कमाल, IIT JAM में देश में पाई पहली रैंक

Leave a Reply