अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News:मोहम्मदाबाद में बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन*

On: November 2, 2026 10:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---

*मोहम्मदाबाद में बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथन*

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

Amroha News मैमदाबाद (अमरोहा)। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र-42 के ग्राम मोहम्मदाबाद में विशाल एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और भारी जनसमूह के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में खाने की व्यवस्था भी रही और लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और भारी तादाद में भीड़ उपस्थित रही। सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विजय सिंह रहे।

 

Amroha news:रहरा में उमड़ा जनसैलाब, महेश की पीठ थपथपाकर क्या संदेश दे गए सांसद कंवर सिंह तंवर?

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गौतम, मंडल कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार एवं ओमकार सिंह सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती की विचारधारा, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम संयोजक सुहेल प्रधान, हाजी मोहम्मद अली एवं मनोहर प्रधान रहे। सम्मेलन में हाजी मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टू को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र-42 का प्रभारी/प्रत्याशी दर्शाया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply