अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

International Yoga Day:चंडीगढ़ पीजीआई में योग करने का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज किया गया

On: June 22, 2024 8:02 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देश.विदेश की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी International Yoga Day  मनाया गया। चंडीगढ़ पीजीआई में योग करने का एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। यहां करीब 1924 स्वास्थ्य कर्मियों ने एक ही जगह पर योग किया है।

 

चंडीगढ़ के रॉक गार्डन में भी International Yoga Day का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित रहे। प्रशासक ने कहा कि योग करने से आत्मा स्वच्छ होती है। मन स्वच्छ होता है। योग करेंगे तो शरीर के अंदर जो बदलाव होंगे वह खुद महसूस करेंगे। योग में जाति पाति का कहीं कोई भेदभाव नहीं है। इसे हर किसी को अडॉप्ट करना चाहिए।

 

पुरोहित ने कहा कि योग से फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ भी बेहतर होती है। हम कितने भी तनावपूर्ण माहौल में क्यों ना हो कुछ मिनट का ध्यान हमें शांति प्रदान करता है। शांत रहने का योग से अच्छा फार्मूला कोई भी नहीं है। योग हमें शांति प्रदान करता है।

 

चंडीगढ़ में लोगों का फिटनेस के साथ अलग ही लगाव है। रोजाना सुबह शाम सुखना लेक और शहर भर के पार्कों में लोग टहलते हैं। जॉगिंग करते हैं और योग अभ्यास करते हुए भी देखे जाते हैं। निरोगी जीवन के लिए योग बहुत ही आवश्यक है। योग की आवश्यकता समझना बहुत जरूरी है। इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।

 

 

International Yoga Day सभी से आग्रह किया कि सभी लोग योग के लिए समय निकालें।

जो लोग योग को इग्नोर करते हैंए वह लाखों रुपये दवाइयों पर खर्च करते हैं। योग करने में तो कोई पैसा भी खर्च नहीं होता। बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता। बस मन को इसके लिए तैयार करना होगा।

 

 

Maharaja Ranjit Singh की पुण्य तिथि पर सिख तीर्थयात्रियों के एक जत्थे को पाकिस्तान के गुरुधामों के दर्शन के लिए भेजा

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!