Sahaswan News: डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था निकाह, 9 माह से रह रही थी पिता के घर
विवाहिता ने पति सहित 6 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना ज़रीफनगर क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत दहगवां निवासिनी नेहा पुत्री छुट्टन ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी शादी डेढ़ वर्ष पूर्व फैसल अल्वी पुत्र स्वर्गीय जाकिर निवासी एफ 115 गली नंबर 5,6 चादवाद करावल नगर उत्तर पश्चिम दिल्ली के साथ की थी तथा पिता ने काफी दान दहेज दिया परंतु ससुराल वाले दहेज से नाखुश थे तथा अक्सर उसका उत्पीड़न गाली-गलौज मारपीट करते रहते थे जब उसने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एकराय होकर शादी के 6 माह बाद ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया
पीड़िता ने बताया की ग्राम के ही कुछ उनके रिश्तेदार भी उनका सहयोग करते थे पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने पति फैसल अल्वी परवीन पत्नी स्वर्गीय जाकिर,हुमेंरा पुत्री जाकिर,निदा पुत्री जाकिर निवासी एफ 115 गली नंबर 5,6 चादवाद करावल नगर उत्तर पश्चिम दिल्ली अली हसन पुत्र अलाउद्दीन रिजवान पुत्र अली हसन निवासी नगर पंचायत दहगवां के विरुद्ध पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 299 धारा 85 115/2 352 351/3 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित नेहा का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

