अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: मेढ़ तोड़ने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर की तोड़फोड़ मारपीट

On: October 28, 2026 6:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: मेढ़ तोड़ने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर की तोड़फोड़ मारपीट

अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में चार सगे भाइयों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज

सहसवान।थाना कोतवाली सहसवान के ग्राम हिंडोर निवासी रामनिवास जाटव ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उसके खेत की मेड पड़ोसी भूरा उर्फ भूरे मोहम्मद आलम मोहम्मद मियां नबी मोहम्मद पुत्रगण सप्पी उर्फ सफी मोहम्मद निवासी ग्राम ने फावडे से काट कर अपने खेत में मिला ली विरोध करने पर उपरोक्त लोगों ने गाली-गलौज एवं मारपीट की प्रार्थी भागता हुआ अपनी जान बचाने के लिए घर में जाकर छिप गया तो आरोपियों ने पीछे से आकर घर पर तोड़फोड़ एवं गाली गलौज करते हुए पत्थर बरसाए तथा धमकी दी कि अगर दोबारा विरोध किया या मिल गया तो जान से मार देंगे साथ ही उपरोक्त लोगों ने एकराय होकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया।
प्रार्थी रामनिवास की प्रार्थना पत्र पर पुलिस आरोपी चारों भाइयों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply