अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan Crime: नायब तहसीलदार के सरकारी वाहन में टक्कर मारकर भागने वाले चालक के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

On: October 28, 2026 6:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan Crime: नायब तहसीलदार के सरकारी वाहन में टक्कर मारकर भागने वाले चालक के विरुद्ध मामला हुआ दर्ज

पुलिस ने ट्रैक्टर चेचिस के आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला किया दर्ज

सहसवान।नायब तहसीलदार छविराम ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह सरकारी वाहन संख्या यूपी 24 बी एफ 0015 से दो सुरक्षा कर्मी एवं चालक के साथ शासकीय कार्य से दहगवां गए हुए थे।उन्हें दहगवां में अवैध रूप से ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी भरकर तीव्र गति से चालक द्वारा भगा कर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक को नायब तहसीलदार ने रोककर उसे मिट्टी खनन के अभिलेख देखने को कहा जिस पर ट्रैक्टर चालक ने तीव्र गति से ट्रैक्टर ट्राली दौड़ाकर मिट्टी दहगवां बाजार में पलट दी।और तीव्र गति से दांदरा की ओर भागने लगा जब उसका पीछा किया तो उसने सरकारी वाहन में जान से मार देने की नीयत से जबरदस्त टक्कर मार दी।जिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई तथा हम लोग भी बाल-बाल बचे तथा चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को थाना जरीफनगर ले गई ट्रैक्टर पर कोई भी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है चेचिस देखने पर चेचिस नंबर सीजेडजेएस 1251 681 मिला जिसके आधार पर अज्ञात चालक के विरुद्ध थाना पुलिस ने अपराध संख्या 301 धारा 109/1, 121,125, 324/4, 4/ ए, 21/1, के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply