अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: तड़के सुबह बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात लोग चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए

On: October 28, 2026 7:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: तड़के सुबह बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात लोग चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए

बिजली विभाग की कार्यवाही से नगर एवं देहात क्षेत्र में मचा हड़कंप

​सहसवान।बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग की टीम ने आज बुधवार तड़के 5 बजे विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।चेकिंग के दौरान मौके पर सात लोगों को सीधे कटिया डालकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया,जिनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विधुत चोरी की शिकायतें मिल रही थीं।|जिस पर कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने सुबह-सुबह मोहल्ला मिर्धा टोला,नसरुल्लागंज एवं मोहल्ला चौधरी में अचानक छापेमारी की।
​अचानक हुई इस चेकिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालों को संभलने का मौका नहीं मिला।मौके पर ही सात उपभोक्ताओं/व्यक्तियों को केबल काटकर अवैध रूप से बिजली जलाते पाया गया। विभाग द्वारा इन सभी आरोपियों के खिलाफ विधुत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

​उपखंड अधिकारी जयप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया की इस तरह के औचक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें और कानूनी कार्रवाई व भारी जुर्माने से बचें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बिजली चोरी करके प्रयोग में लाने वाले लोगों की सूचना विभाग को देकर एक जागरूक नागरिक होने के नाते अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें उन्होंने कहा की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा उन्होंने क्षेत्र की जनता से जनसहयोग की अपील की है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply