अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी द्धारा पद एवं सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने के बाद सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में त्यागपत्र देने का सिलसिला जारी होने की संभावना प्रबल।

On: February 19, 2024 1:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी द्धारा पद एवं सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने के बाद सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में त्यागपत्र देने का सिलसिला जारी होने की संभावना प्रबल।

राष्ट्रीय सचिव सहित हजारों कार्यकर्ता किसी भी क्षण दे सकते हैं। त्यागपत्र

बदायूं।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सलीम इकबाल शेरवानी ने समाजवादी पार्टी द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को समाजवादी पार्टी में प्रमुख स्थानों पर वरीयता न देने तथा उनके हितों की अनदेखी करने पर समाजवादी पार्टी से नाराज श्री शेरवानी ने पद एवं पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया श्री शेरवानी के त्यागपत्र देने के उपरांत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर भी अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी समाजवादी पार्टी के पद एवं सदस्यता से त्यागपत्र दिए जाने की चर्चा जनपद में जोरो से चल रही हैl

ज्ञात रहे श्री शेरवानी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता तथा राष्ट्रीय महासचिव पद से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए त्यागपत्र में देशभर के मुसलमान की स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया की एक लंबे समय से मुसलमान अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं पार्टी के प्रति अपना विश्वास लगातार हो रहे हैं।पार्टी के साथ उनकी दूरी लगातार बढ़ रही है। और वह एक सच्चे रहनुमा की तलाश में है मैंने आपको यह भी बताने का प्रयास किया की पार्टी को उनके समर्थन को काम करके नहीं आना चाहिए मुसलमान में यह भावना बढ़ती जा रही कि धर्मनिरपेक्ष में कोई भी उनके जायज मुद्दे को उठाने के लिए तैयार नहीं है।

मैंने पार्टी की परंपरा के अनुसार आपसे बार-बार मुस्लिम समाज के लिए एक राज्यसभा सीट के लिए अनुरोध किया था।भले ही आप मेरे नाम पर विचार नहीं करते लेकिन पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों में से एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं था।आपके द्धारा जिस तरह से राज्यसभा की टिकट का वितरण किया गया।उसे यह प्रदूषित होता है कि आप खुद ही वीडियो को कोई महत्व नहीं देते जिस कारण यह प्रश्न उठता है।कि आप बीजेपी से अलग कैसे हैं एक मजबूत विपक्षी गठबंधन बनाने का प्रयास बेमानी साबित हो रहा है और कोई भी इसके बारे में गंभीर नहीं दिखता ऐसा लगता है।कि दीपक सत्ता पक्ष की गलत नीतियों से लड़ने की तुलना में एक दूसरे से लड़ने में अधिक रुचि रखता है धर्मनिरपेक्षता दिखाई बन गई है भारत में खासकर उत्तर प्रदेश में मुसलमान में कभी भी सामान्य घर में और सुरक्षा के साथ जीवन जीने के अपने अधिकार के अलावा कुछ नहीं मांगा लेकिन पार्टी को यह मांग भी बहुत बड़ी लगती है पार्टी के पास हमारी मांग का कोई जवाब नहीं है इसलिए मुझे लगता है कि सपा में अपनी वर्तमान स्थिति के साथ अपने सामुदायिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं ला सकता।

इस परिस्थितियों में  पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं मैं अगले कुछ हफ्ते के भीतर अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय लूंगाl

श्री शेरवानी द्धारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए राष्ट्रीय महासचिव तथा सदस्यता से दिए गए त्यागपत्र की जानकारी मिलते है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर तथा हजारों की तादाद में उनके साथ में जुड़े हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी पल पार्टी की सदस्यता तथा पद से त्यागपत्र दे सकते हैंl

श्री शेरवानी के समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देने के की जानकारी जैसे ही प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से उनके साथ जुड़े हुए हजारों मुसलमान समर्थकों को हुई तो उन्हें भारी निराशा हाथ लगी श्री शेरवानी के त्यागपत्र दिए जाने की चर्चा बेस वाडा क्षेत्र तथा मुस्लिम बहुल गांव में बड़े जोरों से हो रही हैl

श्री शेरवानी के समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देने के उपरांत जनपद बदायूं में राष्ट्रीय सचिव ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर तथा उनके हजारों समर्थकों द्धारा समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देने के लिए किसी भी क्षण राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मेल द्धारा सूचना दी जा सकती है। जनपद बदायूं में श्री शेरवानी से जुड़े हजारों कार्यकर्ता आपस में विचार विमर्श एवं आपसी मंत्रा कर रहे हैंl

चर्चा है।अगर श्री शेरवानी तथा ठाकुर योगेंद्र पाल सिंह तोमर से जुड़े हजारों कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी सदस्यता तथा पद से अगर त्यागपत्र देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया तो यह भविष्य में बदायूं आंवला लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी के लिए बहुत बड़ा घातक सिद्ध हो सकता हैl

रिपोर्ट – एस.पी सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply