अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खेत की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक, 8 साल पहले हुई थी मां-बाप की मौत!

On: July 3, 2026 7:11 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खेत की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक, 8 साल पहले हुई थी मां-बाप की मौत!

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के अथईया गांव स्थित एक खेत की झोपड़ी में 18 वर्षीय लड़के का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गौतम सिंह (18) पुत्र जयपाल, निवासी रामपुर,जनपद कासगंज के रूप में हुई। गौतम पिछले कई वर्षों से अपनी ननिहाल में रह रहा था।बताया गया कि उसके माता-पिता का करीब सात-आठ वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने तीन भाइयों और एक बहन के साथ ननिहाल में रहकर जीवन यापन कर रहा था।

परिवार का खर्च चलाने के लिए वह मेहनत-मजदूरी भी करता था।परिजनों ने बताया कि गौतम का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी।खेत में बनी झोपड़ी में उसका शव फंदे से लटका मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर उझानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह  का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply