अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Heavy Rain Alert : दिल्ली में यमुना खतरे के निशान पर पहुंची, बाढ़ के निशान से इतने मीटर दूर

On: July 11, 2023 11:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Heavy Rain Alert : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि उत्तर भारत के कई इलाकों में सड़कें और आवासीय इलाके घुटने तक पानी में डूब गए हैं. कई जगहों पर सैलाब में वाहन बहते नजर आए. दिल्ली में यमुना खतरे के निशान पर पहुंच चुकी है.

Heavy Rain Alert News : केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक

आपको बताते चले कि केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, भक्तों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को रोका गया. खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित हुई है. जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग और गौरीकुंड में भक्तों को रोका गया.

 

ये भी पढ़े – सचिवालय

 

Heavy Rain Alert News : देशभर में बाढ़-बारिश का कहर, हुई 546 मौतें

वहीँ दूसरी ओर देश के 17 राज्यों के 174 जिले में बाढ़ और बारिश की वजह से 546 मौतों की खबर सामने आई है. आंकड़ों के मुताबिक, तमाम घटनाओं में 477 लोग घायल हुए हैं. 8764 घर बर्बाद, 8418 पशुओं की मौत और 50 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद होने की जानकारी मिली है.

 

Read More : Web Series: दरवाजा बंद करके अकेले में देखे यह वेब सीरीज

 

Heavy Rain Alert News : मलबे की चपेट में आने से 4 की मौत, कई घायल

आपको बताते चले कि उत्तराखंड में भूस्खलन की वजह से एक दुर्घटना होने की जानकारी सामने आ रही है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिस कारण वाहन में सवार चार लोगों के हताहत एवं कुछ लोगों के घायल होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. जिला प्रशासन व SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को समुचित उपचार प्रदान किया जा रहा है.

Heavy Rain Alert News : दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा, निशान से केवल एक मीटर दूर रह गई यमुना

जी हाँ आपको बताते चले कि यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. फिलहाल दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज के ऊपर से पानी बह रहा है. एहतियात के तौर पर इस ब्रिज को बंद कर दिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 206.32 मीटर पर पहुंच गया था. अगर नदी का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंच जाता है तो दिल्ली में बाढ़ आने का खतरा हो सकता है.

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!