अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha/ Adampur:अमरोहा में पत्नी की हत्या कर खेत में दबाया शव, पति और भांजा गिरफ्तार

On: November 16, 2026 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha अमरोहा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पति ने भांजे के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, खेत में 4 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबाया शव

 

आदमपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

 

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में विवाहिता की हत्या कर शव खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का आदमपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका अनीता के पति नेमपाल और उसके भांजे राजू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को जनपद संभल के गवां गांव में एक खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था।

Amroha:नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

चरित्र पर संदेह के चलते पति-पत्नी के बीच रहता था विवाद

 

पुलिस के अनुसार, थाना आदमपुर क्षेत्र के ग्राम पुरसल निवासी मानू पुत्र प्रकाश ने 5 नवंबर 2026 को अपनी बहन अनीता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद 15 नवंबर को उसने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहन की हत्या का आरोप उसके पति नेमपाल और पति के भांजे राजू पर लगाया।

 

बताया गया कि करीब 38 वर्षीय अनीता की शादी वर्ष 2007 में नेमपाल पुत्र खचेडू निवासी ग्राम चकूनी, थाना सैदनगली, अमरोहा के साथ हुई थी। पति द्वारा उसके चरित्र पर संदेह किए जाने के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। इसी वजह से अनीता पिछले करीब पांच वर्षों से गजरौला और दिल्ली में रहकर एक कंपनी में काम कर रही थी।

 

संभल के गवां गांव में की गई थी हत्या

 

पुलिस की जांच के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते नेमपाल ने अपने भांजे राजू के साथ मिलकर अनीता की हत्या की योजना बनाई। आरोप है कि 5 नवंबर 2026 को जनपद संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के ग्राम गवां स्थित राजू के घर पर अनीता की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घर के पीछे स्थित खेत में करीब चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।

 

जेसीबी से खुदाई कराने पर खेत में मिला महिला का शव

 

15 नवंबर को पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को सूचना देकर जनपद संभल के मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार की निगरानी में जेसीबी से खेत में खुदाई कराई। खुदाई के दौरान करीब तीन फीट नीचे अनीता का शव बरामद हुआ। मृतका के भाई मानू ने शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की।

 

इस दौरान अमरोहा और संभल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बहजोई भेजा गया।

 

आदमपुर-रहरा तिराहे से दोनों आरोपी गिरफ्तार

 

मामले में थाना आदमपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 234/2026 के तहत धारा 103(1), 238(a) और 3(5) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कोमल तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को आदमपुर-रहरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक हथौड़ी और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

 

1. नेमपाल पुत्र खचेडू निवासी ग्राम चकूनी, थाना सैदनगली, जनपद अमरोहा।

2. राजू पुत्र हरप्रसाद निवासी ग्राम गवां, थाना रजपुरा, जनपद संभल।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ganga Mela tigri 2026:पावन गंगा तिगरी मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने अधिकारियों के साथ किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद*

Sahaswan News: ग्राहकों के प्रति शाखा प्रबंधक का आचरण खराब, समय से नहीं खुल पा रहे शासन के दिशा निर्देशों के खाते

Buduan News: सदर विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ

Budaun News: पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाकर पैतृक गांव पहुंचे अदनान अहमद, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

Sahaswan News: बीते एक वर्ष से टूटे-फूटे स्टेट बैंक मुख्य मार्ग के समाचार पत्र में जनहित समाचार प्रकाशन होने के बाद नगर पालिका की नींद टूटी

Buduan Crime: दोहरा हत्याकांड, अकड़ा था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग

Leave a Comment