अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha news:भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का बड़ा संगठनात्मक फैसला, ओमदत्त गुर्जर बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

On: November 5, 2026 7:39 PM
Follow Us:
Amroha news:भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का बड़ा संगठनात्मक फैसला, ओमदत्त गुर्जर बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष
---Advertisement---

Amroha news भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का बड़ा संगठनात्मक फैसला, ओमदत्त गुर्जर बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष

जावेद चौधरी समर इंडिया सवाददाता

हसनपुर (अमरोहा)- भारत राष्ट्रीय सेवक संघ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने और अपनी गतिविधियों का विस्तार करने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. विनोद नागर ने अमरोहा पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य ओमदत्त गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नवनियुक्त अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Amroha news:विपिन सागर की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने सौंपी जिम्मेदारी

इस अवसर पर भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. विनोद नागर ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित, कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। ओमदत्त गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने का उद्देश्य संगठन को नई दिशा देना और क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओमदत्त गुर्जर अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम करेंगे

 

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. विनोद नागर ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली के बिलों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी और भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली विभाग ने अपनी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो संगठन इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन और प्रदर्शन करेगा उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता को बिजली बिलों के नाम पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओमदत्त गुर्जर ने मिली जिम्मेदारी पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,

Amroha News: जल निगम ने 2887 KM सड़कें कीं दुरुस्त, गांव में टूटी सड़क की शिकायत यहां करें

 

उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता निजाम सैफी, प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment