पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए ग्राम के ही प्रधान पुत्र ने दो लोगों के साथ की मारपीट
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने प्रधान पुत्र सहित दो लोगों के विरुद्ध किया मामला दर्ज
सहसवान। थाना कोतवाली उघैती क्षेत्र के ग्राम बाल किशनपुर निवासी धर्मपाल पुत्र हेत सिंह ने थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया वह क्षेत्रीय विकासखंड कार्यालय पर अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव के पास खड़ा था किसी बीच ग्राम प्रधान रामदास का पुत्र दो अन्य व्यक्तियों के साथ मेरे पास आया और गाली-गलौज तथा मारपीट करने लगा जब मैं विरोध किया तो वह जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
पुलिस ने पीड़ित धर्मपाल के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 528 धारा 115/2 351/3 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

