अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सेवा हॉस्पिटल सील होने के बाद चिकित्सा अधीक्षक ने प्रबंधक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र

On: October 7, 2026 6:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सेवा हॉस्पिटल सील होने के बाद चिकित्सा अधीक्षक ने प्रबंधक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए थाना पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र

सहसवान (बदायूं) चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने मजिस्ट्रेट तहसीलदार राकेश कुमार स्वास्थ्य विभाग तथा राजस्व कर्मचारियों की टीम के साथ आरोपी सेवा हॉस्पिटल को सील करने के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी ने आरोपी सेवा हॉस्पिटल के प्रबंधक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा है।
ज्ञात रहे थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ोलिया पट्टी तासोल उर्फ धूबिया निवासी सलमान अपनी पत्नी रेहाना को प्रसव के लिए सोमवार को सेवा हॉस्पिटल लेकर पहुंचा था जहां मंगलवार की शाम को रेहाना को प्रसव पीड़ा हुई तो उसकी हालात शाम के समय बिगड़ने लगी प्रसव के उपरांत सर्वप्रथम प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार नवजात शिशु की मौत हो गई तथा कुछ पल उपरांत रेहाना ने भी दम तोड़ दिया। जच्चा-बच्चा की हुई मौत के बाद स्टाफ कर्मचारियों स्वयं किराए का वाहन करके मृतक जच्चा-बच्चा के शव को लेकर गढ़ोंलिया पट्टी तासोल उर्फ धूबिया घर पहुंचकर शव परिजनों के सुपर्द कर दिया और वहां से स्टाफ भाग लिया।

मृतक रेहाना के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों से दोनों के शव पोस्टमार्टम हेतु सुपुर्द करने को कहा तो परिजनों ने इनकार कर दिया।
मामले की जानकारी जब समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई तब स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी।मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सेवा हॉस्पिटल सील कर दिया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी ने सेवा अस्पताल प्रबंधन के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत कराए जाने के लिए थाना कोतवाली सहसवान पुलिस को प्रार्थना पत्र भेजा है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply