अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं RTI परिषद ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

On: July 6, 2026 8:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हसनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद के पदाधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हिमांशु उपाध्याय को एक ज्ञापन सौंपा और शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के ज़ल्दी समाधान की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से नगर की विद्युत व्यवस्था में सुधार, बिजली बिल संबंधी समस्याओं के निस्तारण, हाउस टैक्स एवं वॉटर टैक्स और शिवाला मंदिर के सौंदर्यकरण के काम से जुड़े मुद्दे को भी उठाया और मामलों के समाधान सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को भी दर्शाया गया। परिषद द्वारा कहा गया कि आमजन को इन समस्याओं के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल यादव एडवोकेट, सचिन गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकचंद सिंह, राजकुमार, राधा अग्रवाल, नंद सिंह एडवोकेट, कविता सैनी, अजीत त्यागी, नीरज शर्मा, विक्रम शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply