मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल / Desk)। ग्लैमर की दुनिया जितनी बाहर से चमकीली दिखती है, इसके पीछे का संघर्ष उतना ही कठिन होता है। दिल्ली से सपनों की नगरी मुंबई आईं एक्ट्रेस और मॉडल प्रिया सैनी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। अपने बेहतरीन अभिनय से धीरे-धीरे दर्शकों के दिलों में जगह बना रहीं प्रिया सैनी का कहना है कि मायानागरी में टिके रहना ‘हर पल एक नई चुनौती’ के समान है।
निर्माताओं के ऑफिस के काटे चक्कर, दिए अनगिनत ऑडिशन मीडिया से खास बातचीत करते हुए प्रिया सैनी ने अपने संघर्ष की दास्तां बयां की। उन्होंने बताया, “मुझे मुंबई आए हुए करीब तीन साल हो गए हैं। इस दौरान मैंने निर्माताओं और निर्देशकों के ऑफिस के अनगिनत चक्कर काटे और ढेरों ऑडिशन दिए हैं। इसी कड़ी मेहनत का नतीजा है कि मुझे कई वेब सीरीज, वर्टिकल म्यूजिक, शॉर्ट फिल्मों, टीवी शोज और फोटो शूट कैटलॉग में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।”
भोजपुरी से लेकर साउथ तक डंका, ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी आईं नजर प्रिया का एक्टिंग करियर अब रफ्तार पकड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक वह छह फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्रियों संचिता बनर्जी (दो फिल्में) और अक्षरा सिंह के साथ भी काम किया है। इसके अलावा प्रिया ने साउथ और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी उनके काम को काफी सराहा गया है।
जल्द आएंगी इन बड़ी फिल्मों में नजर अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात करते हुए प्रिया ने बताया कि उनकी पहली फिल्म ‘डार्लिंग’ है। इसके अलावा वह ‘महारानी’ और ‘गुंडे’ जैसी शानदार फिल्मों में नजर आने वाली हैं। अपने काम को लेकर समर्पित प्रिया का कहना है कि अगर उन्हें मुंबई के बाहर (आउटडोर) भी कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है, तो वह जरूर काम करेंगी।
एक्टिंग का जुनून और ट्रैवलिंग का शौक प्रिया सैनी को हिंदी और भोजपुरी भाषाओं का बहुत अच्छा ज्ञान है, जो उन्हें रीजनल सिनेमा में काफी मदद करता है। इसके अलावा उन्हें डांसिंग और ट्रैवलिंग का भी बेहद शौक है। वह कहती हैं, “एक्टिंग का जुनून मेरे अंग-अंग में समाहित है।”
अंत में प्रिया ने फिल्म डायरेक्टर, राइटर और सीनियर रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “गिरजा शंकर जी मुझे अभिनय के क्षेत्र में हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं और मीडिया के माध्यम से मुझे जो सपोर्ट मिलता है, उसके लिए मैं उनकी बहुत आभारी हूं।”

