अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

समय रहते किया जाए सर्वे ताकि किसान को बारिश से हुए नुकसान की मिल सके भरपाई 

On: August 22, 2026 8:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर- क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल तेज हवा और बारिश के चलते जमीन पर गिर गई है। कई खेतों में पानी भर जाने से फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं उड़द समेत अन्य फसलों पर भी बारिश का प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
किसानों के मुताबिक धान की फसल पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी थी और जल्द ही कटाई शुरू होने वाली थी। इसी बीच लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण धान की बालियां जमीन पर बिछ गई हैं। बारिश में भीगने से दानों के खराब होने और फसल में नमी बढ़ने का खतरा बना हुआ है। गिरी हुई फसल को खेत से निकालकर सुरक्षित करना भी किसानों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। धान के अलावा उड़द व अन्य फसलों की पैदावार भी प्रभावित होने की संभावना है। इससे किसानों की महीनों की मेहनत और खेती में लगी लागत पर पानी फिरने का खतरा है।किसानों ने प्रशासन से बारिश से प्रभावित गांवों और खेतों में फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। साथ ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply