अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

करंट लगने से दो नीलगायों की मौत , ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष

On: July 2, 2026 6:54 PM
Follow Us:
amroha
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में झूल रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो नीलगायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जंगल से भटककर दो नीलगाय गांव निवासी चेतराम पुत्र बाबू के खेत में पहुंच गईं। खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन सामान्य ऊंचाई से काफी नीचे झूल रही थी। इसी दौरान दोनों नीलगाय लाइन के संपर्क में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्राम प्रधान रत्न सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग के अपर अभियंता को दी गई थी, लेकिन विभाग ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। करीब 24 घंटे बाद विभाग की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से दोनों नीलगायों के शवों को दफनाया गया।
ग्रामीण गोपी पुत्र बाबू का आरोप है कि उनके खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन जमीन से महज चार फीट की ऊंचाई पर लटक रही है। इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें भी बिजली विभाग को दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही झूलती हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है और किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। घटना के बाद गांव में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।
वहीं, इस मामले में अवर अभियंता रंजीत शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply